पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में मनाया गया पृथ्वी दिवस

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन जालंधर में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई ।इस उपलक्ष्य पर मुख्यातिथि के रूप में श्रीमती नवसंदीप कौर मुल्तानी जी (जोनल कमिश्नर नगर निगम जालंधर) उपस्थित थी। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वशक्तिमान परमात्मा से आशीर्वाद से की गई। इसके पश्चात छात्रों ने भाषण ,काव्य पाठ , गीत और अपने विचारों के माध्यम से इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। दिन के महत्व को चिन्हित करने के लिए पृथ्वी से संबंधित समाचार भी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए ।दिन को यादगार बनाते हुए मुख्यातिथि श्रीमती नवसंदीप कौर मुल्तानी जी ने इस दिन के महत्त्व के बारे में बताते हुए सभा को संबोधित किया।इस अवसर पर अंतर सदनीय काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही पृथ्वी दिवस पर सुंदर चित्र बनाने वाले छात्रों को प्रशस्तिपत्र दिए गए। सभा का समापन कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका ग्रोवर जी द्वारा मुख्यातिथि का हार्दिक धन्यवाद के साथ हुआ उन्होंने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की जिन्होंने छात्रों के साथ मिलकर एक शानदार कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी स्वयं प्रकृति प्रेमी है इसलिए वह हमेशा ही बच्चों को भी कुछ प्रकृति से प्रेम करने तथा उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button