पंजाबशिक्षा और संस्कृति

के.एम.वी. में मनाया गया बैसाखी का त्यौहार

भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा छात्राओं को विभिन्न पहलुओं की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए सदा गंभीर प्रयत्न किए जाते रहते हैं ताकि उनके ज्ञान एवं शिक्षा के दायरे को और अधिक विशाल करने के साथ-साथ परंपरा तथा आधुनिकता के सुमेल को बाखूबी समझाया जा सके. इसी श्रृंखला में विद्यालय के सोशियोलॉजी विभाग के द्वारा बैसाखी का दिवस मनाते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बैसाखी के त्यौहार की शुरुआत, महत्व आदि को बेहद शानदार तथा रंग-बिरंगे पोस्टर्स में दर्शाया. चिकिरशा शर्मा, हरलीन, पलक, राजवीर, शगुन, विशाखा आदि जैसी छात्राओं की ओर से पोस्टर्स में दिखाई गई रचनात्मकता को सभी के द्वारा बेहद से रहा गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी को बैसाखी के त्यौहार की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार सभी को आपस में मिल बैठकर खुशियां सांझा करने का जहां एक अच्छा अवसर प्रदान करते हैं वही साथ ही हर्षोउल्लास से ओत-प्रोत होकर सभी अपने दैनिक जीवन में आगे बढ़ते हुए सामाजिक निर्माण में अपना योगदान डालते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सोशियोलॉजी विभाग से सुश्री गीतिका की द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

Related Articles

Back to top button