Sliderपंजाब

भाजपा नेता चंदन रखेजा ने जालंधर हेलीपैड पहुंचकर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया स्वागत*

जालंधर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष स्वागत किया गया। जालंधर स्थित पीएपी ग्राउंड में हेलीपैड पर पहुंचे नायब सिंह सैनी का जालंधर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इसी बीच जालंधर सेंट्रल मंडल 5 के अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने भी प्रोटोकॉल के तहत हेलीपैड पर पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को फूल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनसे शिष्टाचार भेंट की।
रखेजा ने उनके जालंधर पहुंचने पर बधाई दी तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि जालंधर पहुंचकर नायब सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां में भी नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब के दौरे पर आए नायब सैनी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
इंजी. चंदन रखेजा को नायब सैनी ने जालंधर पहुंचकर आशीर्वाद दिया तथा संगठन विस्तार में निरंतर कार्य करने पर उनकी सराहना करते हुए शाबाशी दी।

Related Articles

Back to top button