Sliderअन्य राज्य

कोयला खदान में 50 मीटर की गहराई में फंसे कई मजदूर

दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की एक कोयला खदान में सोमवार को पुली सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे लिफ्टिंग केज रुक गया। इस वजह से कई मजदूर जमीन के नीचे करीब 50 मीटर की गहराई में फंस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के CMD सतीश झा ने बताया कि यह घटना कुमर्दिही अंडरग्राउंड खदान में हुई। वहां पुली ड्रम से एक रस्सी फिसल गई, जिससे मजदूरों को केज में लाने-ले जाने वाला सिस्टम ठप हो गया। उन्होंने कहा, ‘कोई हताहत नहीं हुआ है। फंसे हुए मजदूरों तक खाना और पानी पहुंचा दिया गया है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का काम चल रहा है।’ उन्होंने आगे बताया, ‘मजदूर करीब 50 मीटर की गहराई में फंसे हैं, जबकि पुली सिस्टम लगभग 90 मीटर तक जाता है।’ सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया, ‘ECL अधिकारियों ने राज्य सरकार को सूचित किया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण खदान कर्मी फंस गए हैं। उनसे संपर्क बना हुआ है और खदान के अंदर हवा आने-जाने (वेंटिलेशन) की पर्याप्त व्यवस्था है।’

Related Articles

Back to top button