
ग्रीन एवेन्यू में चंदनजीत कौर संधा ने वितरित कीं एलईडी लाइट्स

ग्रीन एवेन्यू में आज चंदनजीत कौर संधा जी ने क्षेत्रों के लिए एलईडी लाइट्स वितरित कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर डार्क स्पॉट्स की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि डार्क स्पॉट्स को दूर करने के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की कमी का मुद्दा कई बार मेयर साहब, कमिश्नर साहब तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। नगर निगम हाउस की बैठक में भी इस विषय को प्रमुखता से रखा गया था। विशेष रूप से रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र में 50-50 एलईडी लाइट्स उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी।
हालांकि, अभी तक नगर निगम की ओर से अपेक्षित लाइट्स उपलब्ध नहीं हो पाईं। क्षेत्र में डार्क स्पॉट्स की समस्या को देखते हुए चंदनजीत कौर संधा जी ने स्वयं पहल करते हुए आज जरूरतमंद स्थानों पर एलईडी लाइट्स वितरित कीं।
उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है, और जब तक सरकारी स्तर पर आवश्यक व्यवस्था नहीं होती, तब तक अपने स्तर पर यथासंभव सहयोग जारी रखा जाएगा।



