Sliderराष्ट्रिय

जापान के पश्चिमी हिस्से में आज सुबह भूकंप के तेज झटके

दिल्ली: जापान के पश्चिमी हिस्से में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र शिमाने प्रांत के पूर्वी क्षेत्र में जमीन के भीतर था। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।भूकंप के तुरंत बाद जापान के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई थी लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूकंप के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने या सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा है।जापान के रक्षा मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सैन्य विमानों को तैनात किया है। ये विमान प्रभावित इलाकों के ऊपर उड़ान भरकर यह पता लगा रहे हैं कि कहीं कोई इमारत गिरी है या सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है। शिमाने प्रांत के यासुगी शहर में झटके इतने तेज थे कि जापान के ‘शिंदो स्केल’ पर इसकी तीव्रता 5 दर्ज की गई। इस तीव्रता में घरों के भीतर रखा फर्नीचर गिर सकता है और खिड़कियों के शीशे टूट सकते हैं।

Related Articles

Back to top button