

जालंधर: शहर के वेस्ट हलके में Hari Burger से खरीदे गए बर्गर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बर्गर के अंदर सूंडी मिलने का दावा कर रहा है।वीडियो में विकास नाम का युवक बता रहा है कि उसने Hari Burger से क्रीमी बर्गर पैक करवाया था। घर पहुंचकर जब उसने बर्गर खोला तो उसमें सूंडी दिखाई दी। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।युवक का आरोप है कि बर्गर में सूंडी मिलने की शिकायत करने के बाद भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है



