Sliderपंजाब

मोगा सेक्स स्कैंडल के मामले को लेकर कोर्ट ने सुनायी सजा

मोगा: मोगा सेक्स स्कैंडल के मामले को लेकर कोर्ट ने सजा सुना दी है।मिली जानकारी के मुताबिक मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में चारों आरोपितों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। चारों आरोपितों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। इनमें तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व एसपी हेडक्वार्टर मोगा परमदीप सिंह संधू, पूर्व एसएचओ थाना सिटी मोगा रमन कुमार और पुलिस स्टेशन मोगा के तत्कालीन एसएचओ, पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल है।वहीं पुलिस इंस्पेक्टर रमन को एक अन्य धारा में तीन साल की साज और एक लाख जुर्माना भी लगा है। बता दें कि मोगा सेक्स स्कैंडल में दोषी करार दिए गई पुलिस अधिकारी लोगों को रेप केस में फंसाकर फर्जी तरीके से वसूली करते थे। इस मामले 50 लोगों को रेप केस में फंसाने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button