
जिला योग प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते कई पदक

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुश्री सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक नेतृत्व तथा आशीर्वाद से पंजाब जिला योग प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में अनेक पदक हासिल किए। 20 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर तथा रिदमिक पेयर स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में रभ्या धवन ने द्वितीय स्थान, अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में दिया भल्ला ने द्वितीय स्थान तथा अंडर-19 बॉयज वर्ग में अनमोल चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक सिंगल प्रतियोगिता में अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में नायरा ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में आराध्या अग्रवाल, अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में भावना अग्रवाल तथा अंडर-19 बॉयज वर्ग में अनमोल चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में नायरा एवं रभ्या धवन ने तृतीय स्थान, अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में आराध्या अग्रवाल एवं रव्या गुप्ता ने द्वितीय स्थान तथा अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में भावना अग्रवाल एवं दिया भल्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रिदमिक पेयर प्रतियोगिता में अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में नायरा एवं रभ्या धवन, अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में रव्या गुप्ता एवं अस्मिता प्रशर तथा अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में भावना अग्रवाल एवं दिया भल्ला ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर मैनेजमैंट, स्कूल के प्रिंसिपल श्री यशपाल शर्मा, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट् ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



