
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

जालंधर, 27 अगस्त: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक भावना के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए भाई-बहन, शिक्षकों तथा पेड़ों को राखी बांधकर प्रेम, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक रूप से राखी का आकार प्रस्तुत किया, जिसने समारोह को विशेष और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आपसी भाईचारे, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों से जोड़ा गया।



