Sliderराष्ट्रिय

नकल करते पकड़े जाने के बाद छात्र ने दी जान

मुंबई: IIT बॉम्बे में एक दुखद घटना सामने आई है। एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे साल के एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही कैंपस में तनाव का माहौल है और गुस्साए छात्रों ने देर रात विरोध-प्रदर्शन किया। संस्थान ने बताया कि अधिकारियों ने उसे परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था। IIT बॉम्बे के अनुसार, छात्र ने जवाब पाने के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र ChatGPT पर अपलोड किया था।IIT बॉम्बे प्रशासन ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि छात्र के खिलाफ कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। पकड़े जाने के बाद विभागाध्यक्ष और कोर्स इंस्ट्रक्टर ने छात्र से बात की थी। संस्थान के अनुसार, अधिकारियों ने छात्र की काउंसलिंग की और उसे भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। बाद में वह अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया। इसके बाद शाम अधिकारियों को वह कमरे में मृत मिला। संस्थान ने छात्र के बारे में और जानकारी नहीं दी।

Related Articles

Back to top button