Sliderपंजाब

भाजपा पंजाब को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी अश्विनी शर्मा जी के नेतृत्व में : अजय अरोड़ा

चंडीगढ़, 7 जुलाई — भाजपा पंजाब के सोशल मीडिया संयोजक श्री अजय अरोड़ा ने वरिष्ठ नेता एवं पठानकोट से विधायक श्री अश्विनी शर्मा जी को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

अजय अरोड़ा ने कहा कि अश्विनी शर्मा जी का संगठनात्मक अनुभव, विचारशील नेतृत्व और पंजाब की राजनीति की गहरी समझ पार्टी को एक नई दिशा और मजबूती देगी। वह इससे पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और हर बार उन्होंने संगठन को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।

उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और विश्वास पैदा करेगा।

Related Articles

Back to top button