
दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक जहांगीर खान को स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों तक फ़रार रहने के बाद खान को नेपाल सीमा के पास पकड़ा गया। STF ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी हुई थी। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के फाल्टा पुलिस स्टेशन में खान के ख़िलाफ़ सात FIR दर्ज की गई थीं।