
जालंधर, 10 जून। एसोसिएशन ऑफ़ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल की प्रेरणा से स्वर्गीय नरेश अरोड़ा के निधन उपरांत उनकी एकमात्र संतान निधि त्रेहन ने उनकी आँखें दान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। स्वर्गीय नरेश अरोड़ा, नीतीश त्रेहन के ससुर एवं निधि त्रेहन के पिता थे। उनके नेत्र शंकरा नेत्रालय को दान किए गए, जिससे दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान है और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने निधि त्रेहन एवं उनके परिवार के इस संवेदनशील एवं प्रेरणादायक निर्णय की सराहना की।
दिवंगत नरेश अरोड़ा की अंतिम शोकसभा के दौरान गुरुद्वारा साहिब में एसोसिएशन ऑफ़ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के गवर्नर एली एन. के. महेन्द्रू, चार्टर गवर्नर जी.एस. जज, पी.आई.डी. जगजीत सिंह डांग, डी.सी.एस. संजीव गम्भीर तथा अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा निधि त्रेहन एवं उनके परिवार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरचरन लूथरा, कुलविंदर कौर, तमन्ना चुटानी, मनी कुमार, राजेश गुप्ता, ललित महाजन आदि उपस्थित सदस्यों ने इस पुनीत कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया