Sliderराष्ट्रिय

गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार का निर्धारित गुजरात दौरा रद्द कर दिया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, दौरा रद्द किए जाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में हुए कार विस्फोट के बाद की स्थिति से निपटने में व्यस्त हैं। शाह का 13 नवंबर को साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में ‘‘अहमदाबाद फूड फेस्टिवल” और ‘‘अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल” 2025 का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। भाजपा नेता एवं गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रवक्ता बिमल जोशी ने बताया कि गृह मंत्री को मेहसाणा के बोरियावी स्थित दूधसागर डेरी में उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। जोशी ने कहा, ‘‘शाह का अहमदाबाद और मेहसाणा दौरा रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button