Sliderअन्य राज्य

नाली में गिरी 7 साल की मासूम नाले में बह गई, तलाश जारी हादसे से उजागर हुई नगर निगम की लापरवाही

उत्तर प्रदेश :  राजधानी लखनऊ में बुधवार को बारिश के बीच खेलते हुए सात साल की मासूम नाली में गिर गई। बहते-बहते वह बड़े नाले में पहुंच गई। देर रात तक गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के नाले में गिरने से नगर निगम की लापरवाही फिर से उजागर हुई है। इससे पहले भी यहां पर ऐसे हादसे हो चुके है।जानकारी के मुताबिक, यह मामला वजीरगंज के मल्लाही टोला का है। मल्लाही टोला निवासी इरफान मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बारिश हो रही थी। तभी उनकी सात साल की बेटी नशरा, बड़ी बेटी नाजिया व सबसे छोटा बेटा अयान बारिश में नहाते हुए खेल रहे थे। इसी दौरान घर के पास से गुजर रही एक बड़ी नाली में नशरा गिर गई। सभी बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर इरफान के साथ आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन नशरा का कुछ पता नहीं चला। कुछ दूरी पर ही नाली एक नाले में जाकर मिलती है। उसी में नशरा गिर गई। बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस हादसे की सूचना पर दमकल की टीम गोताखोरों के साथ पहुंची। देर रात तक बच्ची की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की तलाश में दमकल की टीम के साथ साथ अन्य विभाग भी लगे हैं। नाले में जाल भी डाला गया है। अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। मासूम की तलाश में नगर निगम की टीम भी लगी हुई है। मासूम के नाली में गिरकर लापता होने की घटना की खबर पाकर सैकड़ों इलाकाई लोग इकट्ठा हो गए।

Related Articles

Back to top button