
बिहार : सहरसा जिले में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजन ट्रेन के इंजन और उससे जुड़े तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई आग की लपटें और दूर तक फैलता धुआं देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई हालांकि रेलवे कर्मचारियों, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह के समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन पर मौजूद थी देखते ही देखते इंजन से उठी आग ने आस-पास के तीन कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को सूचना दी कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया