दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है ये धमकी मुंबई पुलिस को दी गई एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को इस धमकी के बारे में सूचना दी फिर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को इस बारे में सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली
जरूरी जांच-पड़ताल के बाद, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस धमकी को झूठा बताया बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं पिछले दिनों दिल्ली-नोएडा के बड़े स्कूलों में बम होने की झूठी अफवाह फैलाई गई थी जिसके बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी वहीं कई फ्लाइट्स में भी बम होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद गहन तलाशी अभियान चलाया गया बाद में पता चला कि ये धमकी झूठी थी अब लालकिले को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है हालांकि ये धमकी महज एक अफवाह निकली ये बात पुलिस जांच में पता चली