Sliderपंजाब

भगवंत मान सरकार ने पंजाब को अफगानिस्तान बना दिया है: हरदेव सिंह उभा

चंडीगढ़, 8 अप्रैल ( ): भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की बजाय पंजाब को अफगानिस्तान बना दिया है। पुलिस थानों पर हमले हर दिन हो रहे हैं। पंजाबी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उभा ने कहा कि मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला पंजाब में ध्वस्त कानून व्यवस्था की तस्वीर बयां करता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पंजाब में पुलिस थानों, मंदिरों और यहां तक कि नेताओं के घरों पर ग्रेनेड हमले हो चुके हैं और अपराधी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पंजाब में अपराधीयों व माफिया का राज है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को भाजपा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और हमले के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button