

विद्यालय में आज हिंदी माह का समापन समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में NMDC से पधारे मुख्य अतिथि श्री शशि प्रकाश जी का NCC कैडेट्स द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य महोदय ने हरित स्वागत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर आधारित भाषण, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय एवं मुख्य अतिथि श्री शशि प्रकाश जी ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया तथा दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
यह समारोह विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने और भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
#kvdonimalai



