Sliderपंजाब

पंजाब के शहरी स्थानीय निकायों की सत्ता का फैसला आज

कपूरथला : पंजाब के शहरी स्थानीय निकायों की सत्ता का फैसला आज होने जा रहा है राज्य के 8 बड़े नगर निगमों सहित कुल 103 निकाय संस्थाओं के लिए हुए चुनाव के नतीजों की घोषणा आज की जाएगी सुबह से ही विभिन्न काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है राज्य चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं आज जिन 8 प्रमुख नगर निगमों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा पठानकोट और मोहाली शामिल हैं राज्य की 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम भी आज ही घोषित होंगे गलियारों में इन स्थानीय निकाय चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है जानकार इसे साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ कह रहे हैं. जहां एक तरफ सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए यह अपने कामकाज पर जनता की मुहर लगवाने की परीक्षा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के लिए राज्य में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को वापस पाने का यह बड़ा मौका हैसभी दलों के दिग्गज नेताओं ने इन शहरों में चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी थी आज आने वाले नतीजे यह साफ कर देंगे कि पंजाब के शहरी मतदाताओं का झुकाव किस राजनीतिक दल की तरफ है चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तक अधिकांश सीटों के रुझान और अंतिम परिणाम स्पष्ट होने की उम्मीद है

Related Articles

Back to top button