Sliderअन्य राज्य

भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की गई जान

राजस्थान :  दौसा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन सालासर बालाजी मंदिर से लौट रही थी और विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई। इस पिकअप वैन में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौला गांव के लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा वापी थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सात बच्चों और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button