Sliderपंजाब

सुक्खा काहलवां के गिरोह सदस्य गोपी पर फायरिंग

कपूरथला: पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम आज सुबह कपूरथला में दिया गया। जहां पर गोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। फिलहाल ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोपी के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया है।मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्हेंने कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास गोपी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोपी अपने कार में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान हमलावर अपनी कार में सवार होकर आए को सामने से फायरिंग कर दी। गोली सीधे गोपी के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button