Sliderपंजाब

आज देशभर में ‘भारत बंद’ का आयोजन, जाने क्यों

जालंधर: केंद्र सरकार की ‘मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों’ के खिलाफ आज देशभर में ‘भारत बंद’ का आयोजन किया गया है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच के आह्वान पर इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंकिंग, परिवहन, डाक सेवाएं, कोयला खनन, निर्माण, बिजली सहित करीब 25 करोड़ कर्मचारी और ग्रामीण मजदूर भाग ले रहे हैं। इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा, कृषि मजदूर यूनियन और अन्य क्षेत्रीय संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिला है।इस ‘भारत बंद’ के दौरान आम जनजीवन पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है स्कूल, कॉलेज और निजी दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहने की संभावना है बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान आ सकता है। आज बैंकिंग से जुड़े काम टाल देना बेहतर होगा सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में रुकावट आ सकती है। आज यात्रा करने से पहले अपने रूट की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। डाक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं

Related Articles

Back to top button