Sliderराष्ट्रिय

मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर देशभर के व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज

दिल्ली: UPI लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर देशभर के व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स समेत कई कारोबारी संगठनों ने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती को ‘नो UPI डे’ मनाने का ऐलान किया है।इस अभियान के तहत कारोबारियों की योजना 2 अक्टूबर को UPI के जरिए भुगतान स्वीकार नहीं करने की है। ऐसे में ग्राहकों को भुगतान के लिए नकद या कार्ड जैसे दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑल इंडिया एडिबल ऑयल ट्रेडर्स फेडरेशन, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने 2 अक्टूबर के अभियान में शामिल होने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button