
महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती पर इंटर-क्लास डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पॉलिटिकल साइंस फोरम द्वारा प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर इंटर-क्लास डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विषय थे—’मोहनदास से महात्मा तक : गांधी जी का जीवन और विरासतÓ, ‘गांधीवादी सिद्धांत और मॉडर्न पॉलिटिक्सÓ तथा ‘अहिंसा परमो धर्म : एक एहसास या समय की ज़रूरत?Ó। प्रतियोगिता की निर्णायक पॉलिटिकल साइंस विभाग की प्रमुख श्रीमती अलका थीं। प्रतियोगिता में शिवांगी ने प्रथम, सुखमन कौर कालरा ने द्वितीय तथा नवजोत कौर और अनंतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जान्हवी ने ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंसÓ अवॉर्ड हासिल किया। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला, विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका एवं पॉलिटिकल साइंस फोरम की इंचार्ज डॉ. जीवन देवी ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का आयोजन पॉलिटिकल साइंस फोरम की इंचार्ज डॉ. जीवन देवी द्वारा किया गया, जिसमें फोरम की सदस्य योगिता एवं दृष्टि ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को नई शुरुआत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए किया गया।


