
दिल्ली : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग अपनी पहली भारत यात्रा पर तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया उनके साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम हेया क्युंग भी हैं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनेस लीडर्स के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है म्युंग का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे इसके बाद सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में म्युंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात होगी शाम को म्युंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे