Sliderराष्ट्रिय

आतंकवादी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जालंधर: पंजाब में देश विरोधी ताकतों और गैंगस्टरों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले हिंदू संगठनों के नेताओं को धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक नया और बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां ‘इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी आतंकवादी फ्रंट’ के राष्ट्रीय प्रधान को सरेआम घर पर बम फेंककर उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा एक विदेशी नंबर के जरिए व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज करके दी गई है। पीड़ित नेता की शिकायत पर लुधियाना पुलिस ने तुरंत जांच की कमान संभाल ली है।पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित संगठन प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंद ने बताया कि वह मौजूदा समय में इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी आतंकवादी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान के तौर पर देश की एकता और अखंडता के लिए काम कर रहे हैं। इसी सामाजिक और राष्ट्रीय सक्रियता के कारण वे लगातार राष्ट्रविरोधी तत्वों के निशाने पर हैं

Related Articles

Back to top button