
फगवाड़ा 14 जुलाई (शिव कौड़ा) लायंस इंटरनेशनल 321-डी के इलेवन स्टार स्पेशल स्टेटस मॉडल लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास द्वारा च_ा फार्म, हदियाबाद में पौधारोपण कर इस वर्ष के बरसाती मौसम में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए क्लब के चार्टर प्रधान लायन सुशील शर्मा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के चेयरमैन तथा लायनिस्टिक वर्ष के प्रधान लायन प्रदीप सिंह थे, जिन्होंने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर इस परियोजना का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि हम प्रदूषित होते जा रहे पर्यावरण को सुरक्षित बनाकर अपनी आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण दे सकें। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस पौधारोपण अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। क्लब प्रधान लायन प्रदीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष उनकी टीम द्वारा 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे इसी बरसाती मौसम के दौरान पूरा कर लिया जाएगा। समस्त क्लब सदस्यों ने कहा कि लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास हमेशा अपने निर्धारित लक्ष्यों को तय समय से पहले पूरा करता है। इस बार भी क्लब बहुत जल्द 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने लायन प्रदीप सिंह को उनके पुत्र के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब का प्रत्येक सदस्य अपनी खुशियों के अवसर पर पौधे लगाकर उत्सव मनाएगा। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन इंद्रजीत सिंह, लायन बलविंदर सिंह सहित अन्य क्लब सदस्य भी उपस्थित थे।