Sliderराष्ट्रिय

केंद्रीय कर्मियों के संगठन ने प्रोटेस्‍ट का लिया फैसला

दिल्ली: जनवरी-फरवरी गई, मार्च भी बीता, अब आधा अप्रैल भी बीत गया DA यानी महंगाई भत्ते के लिए केंद्रीय कर्मियों के सब्र का बांध अब टूटता दिख रहा है ऐसे में केंद्रीय कर्मियों के संगठन ने प्रोटेस्‍ट का फैसला लिया है आज गुरुवार, 16 अप्रैल को केंद्रीय कर्मी बकाया DA और पेंशनर्स के लिए DR की मांग पर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं. कर्मचारी सड़क पर भी उतर सकते हैं, भले ही एक घंटे के लिए ही सही! एक संगठन के पदाधिकारी ने NDTV को बताया कि CCGEW यानी कन्‍फेडरेशन ऑफ सेंट्र्रल गवर्नमेंट एम्‍प्‍लॉइज एंड वर्कर्स ने विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है इस विरोध प्रदर्शन में कई विभागों के कर्मी शामिल होने वाले हैं कर्मचारी संगठन का कहना है कि कई वर्षों में पहली बार इतनी देरी होती दिख रही है महंगाई भत्ते का इंतजार लंबा होता जा रहा है उनके मन में एक आशंका भी तैरने लगी है कि कहीं कोविड काल की तरह DA फ्रीज न कर दिया जाए CCGEW ने ऐसे में प्रोटेस्‍ट का फैसला लिया है और इस बारे में कैबिनेट सचिव को भी सूचित किया है अपने पत्र में संगठन ने लिखा है कि CCGEW के सदस्य 16 अप्रैल, 2026 को अपने-अपने कार्यस्थलों पर दोपहर के भोजन के समय विरोध प्रदर्शन करेंगे संगठन ने साफ किया है कि इस प्रदर्शन के पीछे एकमात्र मांग 1 जनवरी, 2026 से लागू होने वाले DA और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की तत्काल घोषणा है बताया गया है कि कई विभागों के कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, जिनमें इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट, डाक विभाग, कृषि विभाग, बॉटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जैसे विभाग के कर्मचारी शामिल हैं कर्मचारियों की मुख्य चिंता DA-DR में हो रही देरी को लेकर है 2016 में 7वें वेतन आयोग की शुरुआत के बाद से, DA बढ़ोतरी की घोषणाएं आमतौर पर समय पर ही या फिर थोड़ी देरी से होती रही हैं लेकिन इस बार तय समय-सीमा बीत जाने के महीनों बाद भी कोई ऐलान या आश्वासन तक नहीं आया है महंगाई भत्ते में देरी को लेकर हो रही चिंताओं के बीच 2 और बड़े अपडेट्स ये हैं कि अलग-अलग संगठनों ने इस संबंध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठनों CCGAW यानी ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स’ और AINPSEF यानी ‘ऑल इंडिया NPS एम्प्लाइज फेडरेशन’ ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने और जल्द से जल्द DA बढ़ोतरी की घोषणा करने का आग्रह किया है

Related Articles

Back to top button