
फगवाड़ा (नितिन कौड़ा)
विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला (रौकी) की तरफ से ज्येष्ठ मंगलवार को लगाया जाने वाला मासिक भंडारा इस मंगलवार को भी महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता लक्ष्मी देवी के मंदिर, जीटी रोड फगवाड़ा में (होटल आशीष कोंटीनेंटल के नजदीक) लगाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद वरमानी तथा अग्रवाल सभा फगवाड़ा के प्रधान नवल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अपने कर कमलों द्वारा लंगर बांटने की सेवा की। शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिन्दू संघ के राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता तथा विश्व हिन्दू संघ के जिला प्रधान रमन नेहरा भंडारे में विशेष रूप से शामिल हुए तथा मुनीष सिंगला को भंडारे के सफल आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूखे को अन्न व प्यासे को जल पिलाने की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आने-जाने वाले राहगीरों को बड़े प्यार से बिठा कर भंडारा खिलाया गया तथा ठंडा जल पिलाया गया। इस भंडारे में विशेष रूप से जलेबी का प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर भंडारे में मुनीष सिंगला रौकी, रिटायर्ड लैक्चरार हरजिंदर गोगना, राजिन्द्र वर्मा, अनिल गोयल, प्रवीण कनौजिया तथा दीपक कुमार आदि भी उपस्थित थे ।