Sliderपंजाब

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में चल रहे छः दिवसीय श्री श्री राधा माधव जी के झूला महोत्सव के चतुर्थ दिवस मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में चल रहे छः दिवसीय श्री श्री राधा माधव जी के झूला महोत्सव के चतुर्थ दिवस मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ केवल कृष्ण, अमित चड्ढा, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, सुरेश कुमार, जगन्नाथ शर्मा, अम्बरीष, गोवर्धन एवं विधान अरोड़ा द्वारा मंगलाचरण तथा गुरु एवं वैष्णव वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात “राधे राधे गोविंद गोविंद राधे” एवं “झूला झूले राधा माधव वृंदावन में” जैसे मधुर संकीर्तन से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर हो गया। संकीर्तन के बीच श्री राधा माधव जी को फूलों से सजे सुंदर झूले में विधिवत विराजमान किया गया।

इस अवसर पर केवल कृष्ण जी ने शरणागति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरणागति का सार यह है कि हम अपने अहंकार, अपनी इच्छाओं और अपनी योजनाओं को छोड़कर उन्हें भगवान की इच्छा में विलीन कर दें। जब हम यह स्वीकार कर लेते हैं कि जो कुछ भी होता है, वह भगवान की योजना का ही हिस्सा है, तब हमारे भीतर चिंता, भय और असुरक्षा का स्थान श्रद्धा, विश्वास और शांति ले लेते हैं। सच्ची शरणागति मनुष्य को भगवान के प्रति पूर्ण विश्वास और समर्पण का भाव प्रदान करती है।

लवलीन लक्की, दिनेश शर्मा और अरुण गुप्ता ने भक्तों के लिए मंदिर के बाहर छबील की सेवा की ।

इस पावन अवसर पर विधायक नॉर्थ श्री बाबा हेनरी, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र बेरी, पोंटी राजपाल, टिंकू सोनी, रमित दत्ता, नरिंदर गुप्ता, कपिल शर्मा, सोहित शर्मा, नरिंदर शर्मा, राममिलन पांडे, अश्विनी अग्रवाल, विजय सग्गड़, गगन अरोड़ा, कपिल खन्ना, पारस खन्ना, मानव गुप्ता, सत्यव्रत गुप्ता, अजय अग्रवाल, हेमंत थापर, राजन गुप्ता, लवलीन, धीर कृष्ण दास, राधा वल्लभ दास, अशोक भाटिया, राजिंदर लूथरा, अजय अरोड़ा, चेतन दास, दीपक बंसल, संजीव खन्ना, घनश्याम राय, सतीश अग्रवाल, गुरवरिंदर, प्रेम चोपड़ा, दिनेश शर्मा, कृष्ण गोपाल, पुरुषोत्तम, गानिश, हार्दिक, अर्पित, हर्ष, जतिन बंसल, अरुण गुप्ता, विशाल भल्ला, ललित अरोड़ा, मनीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्री राधा माधव जी के झूला दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संकीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

Related Articles

Back to top button