Sliderअन्य राज्य

सूरत जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आई सामने

Gujrat: गुजरात के सूरत जिले से एक चौंकाने वाली और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहांगीराबाद इलाके की ‘टाइम गैलेक्सी’ सोसायटी में 10वीं मंजिल से गिरा एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से 8वीं मंजिल की खिड़की की ग्रिल में अटक गया। करीब एक घंटे तक वह हवा में झूलता रहा, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। 10वीं मंजिल पर रहने वाले 57 वर्षीय नितिनभाई अडिया अपने फ्लैट में थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह खिड़की से नीचे गिर गए। नीचे गिरते वक्त उनका पैर 8वीं मंजिल के एक फ्लैट की लोहे की ग्रिल में फंस गया, जिससे वह बीच हवा में अटक गए।हादसे के बाद पूरी इमारत में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीख-पुकार करने लगे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। नितिनभाई करीब एक घंटे तक हवा में लटके रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कई लोगों ने रेस्क्यू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button