Sliderपंजाब

कोरोना को लेकर पंजाब में ख़तरा

लुधियाना: पूरी दुनिया में जिस तरह कोरोना बीमारी ने आज से 5 साल पहले लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था, वहीं एक बार फिर कोरोना कई देशों में अपने पैर पसार रहा है। पंजाब में भी कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं।कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि जिस तरह पहले इस बीमारी ने हर देश में डर और अफरा-तफरी का माहौल बना दिया था, वैसा कुछ फिर से न हो। अब लोगों को एक बार फिर डटकर इस बीमारी का मुकाबला करने की जरूरत है।JN.1 वैरिएंट, कोरोना वायरस का एक नया और तेजी से फैलने वाला रूप है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वैरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है और लोगों में तेजी से फैल रहा है। संक्रमित होने के 24 से 48 घंटे के अंदर इसके लक्षण नजर आने लगते हैं।मुख्य लक्षण: तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, गला बैठ जाना, थकान और कमजोरी, शरीर में दर्द कई मरीजों की हालत कुछ ही घंटों में बिगड़ रही है जिससे यह वैरिएंट और ज्यादा खतरनाक बन गया है।

Related Articles

Back to top button