जालंधर, 28 जुलाई: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड. सेमेस्टर-4 (सत्र 2025-27) के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्रा पलक ने 8.53 सीजीपीए, छात्रा मनप्रीत कौर एवं खुशी सरीन ने 8.33, प्रियंका बजाज एवं मिंक शर्मा ने 8.20, पूजा ने 8.18, दीक्षा तुली ने 8.15, कशिश शर्मा ने 8.13, अनन्या भनोट, केशव अग्रवाल, गुरलीन कौर, रीतिका कौड़ा, हरजी कौर एवं रुचिका अग्रवाल ने 8.05, शिवानी ने 8.03, सुरभि कालरा, अक्षिता ढींगरा एवं हरदीप कौर ने 8.00, दलजीत कौर ने 7.98, पलविंदर कौर एवं रुपिंदर कौर ने 7.95, सोनिका ने 7.93, तथा सिया, हर्षिता महाजन, राजविंदर कौर एवं रमनजीत कौर ने 7.90 सीजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि संस्थान का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।