पंजाबशिक्षा और संस्कृति

टिम्ट और एस. जी. एल. हॉस्पिटल की तरफ से बोलिना गांव में ब्लड डोनेशन कैंप

स्थानीय ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जालंधर और एस. जी एल. हॉस्पिटल, जालंधर के मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज डिपार्टमेंट के साथ मिलकर बोलिना गांव में एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस मौके पर ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर, रेव फादर पीटर कावुमपुरम, ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर रेव फादर जीबू जोसेफ, प्रिंसिपल डॉ. सीनू नैय्यर, मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज डिपार्टमेंट से असिस्टेंट प्रोफेसर शिवाली शर्मा, एस. जी. एल अस्पताल से डॉ. मुकुल चोपड़ा (मेडिकल सुपरिटेंडेंट), डॉ. चेरी गोयल (पैथोलॉजिस्ट), डॉ. गुरप्रिया आनंद (ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर – BTO), डॉ. अलका (मेडिकल ऑफिसर) और एस जी एल (SGL) हॉस्पिटल की ब्लड बैंक की पूरी टीम, बोलिना गांव की सरपंच श्रीमती राजवंत कौर और बोलिना गांव के प्रधान श्री प्रदीप हीर खास तौर पर पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. शीनू नैय्यर ने इस ब्लड कैंप की तारीफ की और सभी ब्लड डोनर्स को समाज की भलाई में योगदान देने के लिए बधाई दी। इस मौके पर 20 लोगों ने अपनी मर्ज़ी से खून देकर कीमती जानें बचाने में मदद की। खून देने वाले सभी समाजसेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया

Related Articles

Back to top button