Sliderअंतराष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर बड़ा फैसला, अब यूजर तय करेंगे क्या देखना

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऐसे नए कानून लाने जा रही है, जिनके तहत सोशल मीडिया पर क्या दिखेगा, इसका फैसला अब सिर्फ प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम नहीं करेगा। यूजर्स को यह चुनने का अधिकार मिलेगा कि वे एल्गोरिदम से चुना हुआ कंटेंट देखना चाहते हैं या केवल उन्हीं अकाउंट्स की पोस्ट, जिन्हें वे खुद फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को संसद भवन में इस प्रस्तावित कानून की घोषणा की। सरकार का कहना है कि इसका मकसद सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों को अपनी ऑनलाइन फीड पर ज्यादा नियंत्रण देना है। प्रस्तावित डिजिटल ड्यूटी ऑफ केयर कानून के तहत 16 साल से अधिक उम्र के यूजर्स एल्गोरिदम आधारित फीड को आसानी से बंद या चालू कर सकेंगे। अगर कोई यूजर एल्गोरिदम से बाहर निकलने का विकल्प चुनता है, तो उसे मुख्य रूप से उन्हीं अकाउंट्स का कंटेंट दिखाया जाएगा, जिन्हें वह फॉलो करता है। सरकार का मानना है कि इससे सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा यूजर की पसंद और व्यवहार के आधार पर कंटेंट को लगातार आगे बढ़ाने की व्यवस्था पर यूजर्स का नियंत्रण बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button