Sliderपंजाब

चोरों द्वारा तीन दुकानों के शटर तोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम

लुधियाना: शहर के सर्कुलर रोड इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह 5 बजे चोरों द्वारा तीन दुकानों के शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक कार में 3 चोर आए जिन्होंने 3 दुकानों के शटर तोड़ेइसके बाद वह 10-15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। यह भी पता चला है कि आरोपी खन्ना क्लॉथ हाउस नामक दुकान से पैसों का गल्ला ही उठाकर ले गए हैं।

Related Articles

Back to top button