Sliderअन्य राज्य

जम्मू के रियासी जिले में यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया ,अब तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 33 लोग घायल बताए जा रहे

एनडीए सरकार के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के बीच एक बड़ी खबर आई। जम्मू के रियासी जिले में यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। बस खाई में गिर गई है। सूत्रों से पता चला है की अब तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि डिप्टी कलेक्टर ने 10 लोगों की मौत की खबर दी है।

आतंकियों ने बस ड्राइवर पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस वजह से बस पर से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक 55 सीटर यह बस शिवखोड़ी से कटरा की ओर जा रही थी। इस हमले में कुछ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी  के अनुसार  हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने जानकारी दी है कि बस में सवार लोग लोकल नहीं बल्कि यूपी के श्रद्धालु थे। वे लोग शिवखोड़ी से कटरा लौट रहे थे। इस आतंकी हमले में एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि आतंकियों ने बस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस वजह से बस ने कंट्रोल खोया और गहरी खाई में जा गिरी। घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि यात्रियों की पहचान होना अभी बाकी है। पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

जानकारी मिली है कि आतंकियों का यह संगठन राजौरी, पुंछ और रियासी जिले में छिपा बैठा है और छिपकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है। बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल से गोलियां मिली हैं, जिससे इस घटना के पीछे आतंकियों की साजिश का अंदाजा होता है। यात्री वैष्णो देवी के पास शिवखोड़ी में शिवलिंग के दर्शन करके वापस कटरा लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button