अन्य राज्यपंजाब

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ 2 गिरफ़्तार

बिहार : गया जिले में बुधवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस गोली से एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित गिरोह के दो सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस डोभी थाना क्षेत्र के बुधनी बाजार के पास स्थित एक घर में छापामारी करने पहुंची। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा 5 राउंड फायरिंग की गई। वहीं पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिससे एक अपराधी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैजबकि पुलिस ने इस दौरान एक और अपराधी को गिरफ्तार किया। वही, मौके से तीन अपराधी भाग निकले।

Related Articles

Back to top button