दिल्ली:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज एक ओर जहां दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है तमिलनाडु और तेलंगाना में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है वहीं, उत्तर भारत में दिल्ली और पंजाब सहित हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है यहां तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है भारत मौसम विभाग ने 10 जून के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है मुंबई सहित कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है