जालंधर, 17 जून ( )। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय, सर्कुलर रोड, नजदीक शीतला माता मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 20 जून को प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देना था।
बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जून, शनिवार को शाम 6:30 बजे जालंधर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर स्थानीय किंग्स होटल के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य, उत्साहपूर्ण एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को अनुशासित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, यातायात व्यवस्था, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी राजेश कपूर अमरजीत सिंह गोल्डी पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी जिला उपाध्यक्ष मनीष विजय जिला सचिव अमित भाटिया योगेश् मल्होत्रा गोपाल कृष्ण सोनी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके कुलवंत शर्मा गुरप्रीत विक्की आशीष सहगल संदीप कुमार,चंदन रखेजा,क्षितिज ढल टीटू कपानिया मनीष बल अजय ठाकुर सोनू चौहान मनीषा जैन पार्षद कुंवर सरताज दीपाली बगड़िया जस जोहल,नरेश वालिया, गुरप्रीत भट्टी राजन मल्लन,अशोक चढा,गुरप्रीत सिंह,ललित यादव बब्बू विकास कैंथ, डिंपी लूबाना ,पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।