

दिल्ली: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में अहम अपडेट सामने आया है। बैंक यूनियनों ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में होने वाले नियमित कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि जिन कामों के लिए शाखा जाना जरूरी है, उन्हें समय रहते निपटा लें। बैंक ने ग्राहकों से ऐसे जरूरी काम 25 सितंबर तक निपटाने को कहा है, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी से बचा जा सके।बैंक यूनियनों के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं। इस दौरान शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।ऐसे में अगर किसी ग्राहक को चेक, दस्तावेज जमा करने, कैश से जुड़े काम या किसी अन्य शाखा-आधारित सेवा की जरूरत है, तो उसे पहले पूरा करना बेहतर होगा। हालांकि, अलग-अलग बैंकों और शाखाओं पर हड़ताल का असर अलग हो सकता है



