Sliderराष्ट्रिय

38 साल की प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर की मौत,सर्जरी बनी जानलेवा

दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इटली की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यूलिया बुर्तसेवा की रूस में कॉस्मेटिक सर्जरी के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना ने ब्यूटी ऑपरेशंस और शरीर के साथ किए जाने वाले जोखिम भरे प्रयोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।38 वर्षीय यूलिया इटली के नेपल्स की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 70,000 फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अपनी छोटी बेटी और पति ज्यूसेपे के साथ लाइफस्टाइल, हेल्थ केयर और मजेदार व्लॉग्स साझा करती थीं। फैंस उन्हें एक खुशमिजाज मां और फिटनेस के प्रति जागरूक महिला के रूप में जानते थे।

Related Articles

Back to top button