

तरनतारन : तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के गांव वल्टोहा में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। दरअसल पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि तरनतारन में एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें महिला से दुर्व्यवहार किया जा रहा है, साफ देखा जा सकता है।
बता दें कि तरनतारन के गांव वल्टोहा में बेटे द्वारा लव मैरिज किए जाने के बाद लड़की के परिजनों द्वारा बेटे की मां से शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें लड़की के परिजनों द्वारा महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया। घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल 5 आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।



