चंडीगढ़ :  पंजाब की सियासत से जुड़ी इस समय की अहम खबर सामने आ रही है। अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। सीनियर अकाली नेता पवन टीनू ‘आप’ में शामिल हो गए हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सी.एम. मान ने पवन टीनू को आप में शामिल करवाया है। सूत्रों से पता चला है की  आप में शामिल होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि  पवन टीनू को आप जालंधर से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतार सकती है।

आप को बता दे  कि पवन टीनू आदमपुर से 2 बार विधायक रह चुके हैं। वह 2012-2017 में भी 2 बार विधायक रह चुके हैं। वही  पवन टीनू 2014 में जालंधर में लोकसभा चुनावों में हार गए थे। 2022 में भी विधान सभा चुनाव हारे थे।
इसी बीच यह भी क़यास लगाए जा रहे है की  एक और अकाली नेता भी पार्टी को छोड़ कर आप में जा सकता हे