
जालंधर () अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अनेक दायित्वों पर काम करने के बाद जुलाई 28.2020 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक दायित्व के साथ राजनीति शुरू करने वाले अर्जुन त्रेहन को लोकसभा जालंधर की प्रोटोकॉल स्योझक की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है
पंजाब भाजपा की ओर से 07 मई रात्रि को प्रदेश भाजपा लोकसभाओं की टीम अनाउंस की गई जिसमें अर्जुन त्रेहन नाम भी शामिल था अर्जुन त्रेहन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और जालंधर के रहने वाले हैं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला से प्रदेश इकाई तक अनेक दायित्वों पर काम कर चुके हैं एवं बचपन से ही एबीवीपी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित है
हां बात करें रहे है पंजाब भाजपा की राजनीति में नए उदय हुए सितारे अर्जुन त्रेहन की एक युवा नेता के तौर पर अर्जुन त्रेहन ऐसे गिने-चुने लोगों की श्रेणी में आते हैं जिन्होंने दुश्वारियां और चुनौतियों में दृढ़ता से पढ़ते हुए असंभव सा लगने वाला मुकाम छोटी उम्र में हासिल किया।
अर्जुन प्रेम की प्रोफाइल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 2015 से लेकर 2020 तक जिला इकाई मेंबर, जिला एस.एफ.डी कन्वीनर, विभाग एस.एफ.डी कन्वीनर, प्रदेश छात्र शक्ति कन्वीनर, जिला संयोजक, मीडिया कन्वीनर, प्रदेश सोशल मीडिया कन्वीनर आदि अलग-अलग पदों पर कार्यरत रहे।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की शिक्षा हासिल की।
2020 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक व श्री मुक्तसर साहिब के प्रभारी के नाते कार्यरत रहे व 2021मे पश्चिम बंगाल , 2022 में पंजाब वह हिमचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों तथा 2023 में जालंधर लोक सभा के बाय इलेक्शन में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
अर्जुन त्रेहन की खास बात यह है कि वह जनता से जुड़ी हर समस्या को ना सिर्फ उठाते हैं बल्कि उसे लेकर संघर्ष भी करते हैं अर्जुन से मिलने पर आसान उपलब्धता वह गहरी राजनीति समझ, समाजिक समस्याओं को समझाने की क्षमता व उनके प्रति संवेदनशीलता स्पष्ट प्रतिबिम्बित होती है जो किसी को भी प्रभावित करने के लिए काफी है।
इससे पता चलता है कि भाजपा पंजाब की राजनीति में एक नए सितारे का उदय हो चुका है
राजनीतिक पृष्ठभूमि वह बचपन से ही राजनीति देखते रहने के चलते अर्जुन त्रेहन राजनीति से दूर व अछुते कैसे रह सकते थे? उनके नाना स्वर्गीय शक्ति कुमार लड़ोईया का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महत्वपूर्ण स्थान था वह पंजाब भाजपा के सक्रिय सदस्य भी थे और उन्होंने लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान की थी।