पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘अंतर्सदनीय हिंदी सुलेख प्रतियोगिता’ में किया आदर्श लेखन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में पहली से पाँचवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय हिंदी सुलेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। गतिविधि प्रभारी श्रीमती वीनू अग्रवाल के दिशानिर्देशानुसार इन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिंदी भाषा में अपने लेखन-कौशल का प्रदर्शन किया। श्रीमती मीनाक्षी अंग्रिष,श्रीमती सुमन बाला,श्रीमती
सुरिंदर सेठी,श्रीमती मनजीत कौर तथा श्रीमती ज्योति चावला
के निर्णयानुसार विजेताओं के नाम घोषित किए गए। हिंदी भाषा के सुंदर तथा आदर्श-लेखन में आरोही सहगल,रूपनीत सिंह,प्रियल जुलका,देविका तथा जपलीन ने अपनी-अपनी कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने ‘हिंदी सुलेख प्रतियोगिता’ के सभी विजेताओं को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकगण को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button