जालंधर: पंजाब में 14 एसएसपी समेत 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 24 आईपीएस अधिकारियों और 4 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। तरनतारन, मोगा, मानसा, मोहाली, खन्ना, मुक्तसर, बठिंडा, पटियाला, जालंधर रूरल, अमृतसर रूरल, मलेरकोटला, पठानकोट और फाजिल्का के SSP को बदल दिया गया है


