अन्य राज्य

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान आग लगने से श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

 

      जम्मू :       आज मिली जानकारी के अनुसार माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक  वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई है। दरअसल, यात्रा मार्ग में आग लगने के चलते यात्रा रोकने की वजह बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मार्ग में स्थित दो दुकान में आग लग गई। आग की तेज लपटे देख श्रद्धालुओं की यात्रा रोक दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर कटरा पुलिस  पहुंची हुई है और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, दुकान में आग लगने के बाद  किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर हिमकोटि में कपड़ों की एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी है।

बता दें कि भारी बारिश के बावजूद माता के दरबार में भक्तों का सैलाब जारी है। बीते 3 अगस्त को 27 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 4 अगस्त (रविवार) को दोपहर 3 बजे तक 14,800 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया और मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे।इसके साथ ही श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू से कटरा की त्रिकुटा पहाड़ियों के बीच स्थित श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर तक की बहुप्रतीक्षित सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button